Ladli Behna Yojana 24th Installment
Ladli Behna Yojana:- मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए एक खास योजना चालू करी है, जिसका नाम है “Ladli Behna योजना” है। यह योजना खासतौर पर उन बहनों के लिए शुरू की गई है जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं। मध्यप्रदेश सरकार हर महीने इन महिलाओं को कुछ पैसे बैंक के खाते में देती है जिससे वे अपने छोटे-छोटे खर्च खुद उठा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
अब इस योजना की 24वीं किस्त आने वाली है। सरकार ने बताया है कि 15 मई 2025 को यह किस्त महिलाओं के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। इस महीने भी हर बहन को ₹1250 मिलेंगे। यह पैसा सीधे उनके बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे, जिससे उनको कोई परेशानी न हो।
इस योजना ने लाखों लोगों की जिंदगी को बदल दिया है| इस योजना से महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक मदद मिलती है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
यहाँ हम आपको Ladli Behna योजना से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में बताएंगे।
अगर आप भी इस योजना से जुड़े हुए हैं या आप जुड़ना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी। आइए आगे विस्तार से जानते हैं।
Ladli Behna योजना क्या है?
“Ladli Behna योजना” मध्यप्रदेश सरकार ने 5 मार्च 2023 को शुरू की थी| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह था की राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप मजबूत बनाया जा सके| शुरुआत में इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह ₹1000 दिए जाते थे, जिसके बाद में बढ़ाकर ₹1250 कर दिया गया।
यह राशी सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है ताकि महिलाएं अपने छोटे-मोटे खर्च खुद चला सकें और अपने आप में आत्मनिर्भर बन सकें|
Ladli Behna योजना 24वीं किस्त के बारे में:-
इस बारे Ladli Behna योजना की 24वीं किस्त है।
Ladli Behna योजना की 24वीं किस्त ₹1250 की राशि 15 मई 2025 को बहनों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी |
इस योजना के तहत हर महीने लाभार्थी महिला को ₹1250 मिलते है|
इस योजना के पैसे महिलाओं को Direct Benefit Transfer (DBT) के ज़रिए सीधे बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा।
पिछली साल की रिपोर्ट के अनुसार इस बार लगभग 1.31 करोड़ महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा |
Ladli Behna योजना का उद्देश्य क्या है?
सरकार चाहती है कि महिलाएं आत्मनिर्भर खुद अपने पैरों पर खड़ी हों।
महिलाओं को घरेलू खर्चों में मदद मिल सके, इसलिए उन्हें हर महीने सरकार द्वारा पैसे दिए जाते हैं।
इस योजना से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने का लक्ष्य है।
परिवार में महिलाएं भी अपना फैसला खुद ले सकें, इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है।

लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता क्या है? (Eligibility Criteria for ladli bahen yojana)
लाड़ली बहना योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी होनी चाहिए:
योजना का लाभ उठाने के ले लिए महिला मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए|
महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
परिवार जन की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए|
महिला की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए|
आयकर दाता नहीं हो|
महिला विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता हो सकती है|
लाड़ली बहना योजना से जुड़ने के लिए जरूरी दस्तावेज़
आधार कार्ड
समग्र आईडी
मोबाइल नंबर
बैंक खाता संख्या
पासबुक की प्रति
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
विवाह प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
कैसे पता करें कि लाड़ली बहना योजना का पैसा आया या नहीं?
सबसे पहले cmladlibahna.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
फिर वहाँ “लाभार्थी सूची” या “किस्त की स्थिति” (Installment Status) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब अपनी समग्र ID या आधार का नंबर डालें।
आपके मोबाइल पर OTP आएगा – उसे डालकर वेरिफाई करें।
अब अपने मोबाइल की स्क्रीन पर देख सकते हैं कि पैसे आए हैं या नहीं।
इसके अलावा, आप बैंक का SMS Alert या ATM से Mini Statement निकालकर भी चेक कर सकते हैं।
लाड़ली बहना योजना की किस्त न आने पर क्या करें?
अगर आपके खाते में 15 मई तक राशि नहीं आती है तो यह करें:
अपनी समग्र आईडी और आधार नंबर से योजना की वेबसाइट (cmladlibahna.mp.gov.in) पर स्थिति जांचें
अपने नजदीकी पंचायत सचिव, CSC सेंटर या लोक सेवा केंद्र में संपर्क करें
अपनी बैंक की पासबुक को अपडेट कराएं
हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें: 181 या योजना का विशेष कॉल सेंटर नंबर है
अब तक कितनी राशि ट्रांसफर की जा चुकी है?
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 23 किस्तों के जरिए करोड़ों महिलाओं के खातों में ₹28,000 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। यह योजना भारत की सबसे बड़ी महिला सहायता योजनाओं में से एक बन गयी है।

आगे की योजना:
सरकार द्वारा यह भी घोषणा की गई है कि आने वाले महीनों में राशि को ₹1500 प्रति माह तक बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही पात्रता का दायरा भी बढ़ाया जाएगा ताकि ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा यह भी घोषणा की गई है की आगे आने वाले महीनों में ₹1500 प्रति माह तक राशी को बढाने का विचार किया जा रहा है| साथ ही पात्रता का दायरा भी बढ़ाया जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सके।
निष्कर्ष (Conclusion)
लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त 15 मई 2025 को जारी की जा रही है, जो मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए एक और आर्थिक राहत लेकर आएगी। यदि आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है और पात्र हैं, तो आप अपने खाते की स्थिति की जरूर जाँच करें और किसी भी समस्या के लिए नजदीकी सेवा केंद्र या पोर्टल पर संपर्क कर सकते।
यह योजना न सिर्फ महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है बल्कि समाज में उनकी गरिमा और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दे रही है।

Cool partnership https://shorturl.fm/a0B2m
Best partnership https://shorturl.fm/A5ni8
Very good https://shorturl.fm/TbTre
Good partner program https://shorturl.fm/N6nl1
https://shorturl.fm/6539m
https://shorturl.fm/XIZGD
https://shorturl.fm/FIJkD
https://shorturl.fm/N6nl1
https://shorturl.fm/6539m
https://shorturl.fm/FIJkD