आज का powerful Horoscope 09/05/2025

Horoscope

Horoscope Of All Amount Horoscope

मेष Horoscope | Aries Horoscope

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

शुक्रवार, 9 मई 2025

पॉजिटिव- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है। घर को सुंदर बनाने के लिए शॉपिंग हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी आपके प्रयास रहेंगे।
नेगेटिव- पारिवारिक या व्यवसाय संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा, लेकिन जिद और जल्दबाजी में आकर कोई निर्णय न लें। कोई भी परेशानी आने पर वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन तथा सहयोग आपके मनोबल को और अधिक बढ़ाएगा। अपनी कमजोरी को पहचानें और उसे दूर करने की कोशिश करें।


व्यवसाय- बिजनेस में संपर्क सूत्रों द्वारा आपको व्यवसाय संबंधी ऑर्डर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। समय की मांग को समझते हुए काम करना आपको अपने व्यवसाय में लाभ दे सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर एक्स्ट्रा काम रहेगा।
लव- जीवनसाथी और परिवार के तालमेल द्वारा घर की व्यवस्था उचित रहेगी। प्रेम संबंध भी सुखद रहेंगे।
स्वास्थ्य- अपनी समर्थ से ज्यादा कार्यभार लेने से बचें। तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

वृष Horoscope | Taurus Horoscope

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

शुक्रवार, 9 मई 2025

पॉजिटिव- घर में कुछ रखरखाव या बदलाव संबंधी गतिविधियों पर काम चल रहा है। आज नजदीकी लोगों के साथ मुलाकात होगी। खुशनुमा समय बीतेगा। साथ ही किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श भी रहेगा।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के व्यवहार से बेवजह ही कुछ तनाव जैसी स्थिति महसूस होगी। खर्चा करते समय बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। किसी भी नकारात्मक स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। गुस्से पर काबू रखें।


व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर विशेष प्रोजेक्ट को लेकर की गई मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। कर्मचारियों और स्टाफ का भी सहयोग रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को काम में किसी लापरवाही की वजह से उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ पूर्ण सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- इस समय दांतों का दर्द परेशान कर सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाली चीजें न खाएं। तुरंत इलाज लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन Horoscope | Gemini Horoscope

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

शुक्रवार, 9 मई 2025


पॉजिटिव- 
किसी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। राजनीतिक या सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है।
नेगेटिव- अचानक कोई खर्चा आ जाने से बजट गड़बड़ा सकता है, इसलिए मैनेजमेंट करना जरूरी है। गुस्से और जिद की बजाय शांतिपूर्ण रवैया रखने से परेशानियां जल्दी हल होंगी। किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार कर लें।


व्यवसाय- व्यवसाय की स्थिति में सुधार आएगा। अन्य व्यवसायियों के साथ प्रति स्पर्धा की स्थिति भी रहेगी। व्यवसायिक महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। अपनी कार्यप्रणाली किसी से शेयर न करें। विदेश संबंधी व्यवसाय में भी सुअवसर मिल सकते हैं।
लव- परिवार के साथ कोई मनोरंजन, डिनर आदि का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। मौसम के विपरीत तासीर की चीजों से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क Horoscope | Cancer Horoscope

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

शुक्रवार, 9 मई 2025

पॉजिटिव- किसी पॉलिसी में निवेश करने का उत्तम समय है। प्रभावशाली और प्रतिभावान लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। बेहतरीन संभावनाएं भी मिलेंगी। युवाओं को नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, इसलिए पूरी मेहनत से तैयारी करें।
नेगेटिव- विपरीत प्रवृत्ति के लोगों से सावधान रहें, क्योंकि वह आपकी योजनाओं में व्यवधान डालने की भी कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से विमुख हो रहा है। इसका असर आपके रिजल्ट पर पड़ेगा। नकारात्मक बातों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें।


व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य क्षमता और काबिलियत से कामयाबी मिलेगी। कारोबार से जुड़ा नया फैसला जल्दबाजी या भावनाओं में जाकर लेने से परहेज करें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। इससे संबंधों में निकटता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए प्रपोज करने का अनुकूल समय है।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी आ सकती है। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह Horoscope | Leo Horoscope

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

शुक्रवार, 9 मई 2025

पॉजिटिव- सरकारी मामला उलझा है तो उससे संबंधित फैसला आपके हक में होने की संभावना है। किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी। कई तरह की गतिविधियों पर सकारात्मक वार्तालाप भी रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने के लिए प्लानिंग हो सकती है।
नेगेटिव- कुछ पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याएं रहेंगी। संतान के करियर संबंधी कार्य फलीभूत न होने से तनाव रहेगा। इस समय संतान का मनोबल रखना आवश्यक है। किसी अनुभवी व्यक्ति से अवश्य सलाह लें।


व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने संबंधी व्यवसाय में कोई भी डील बहुत सावधानी से करें। नुकसान होने जैसी स्थिति नजर आ रही है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार का दबाव बना रहेगा।
लव- विवाहित जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कोई पारिवारिक महत्वपूर्ण कार्य भी आपके मार्गदर्शन में पूरा होगा।
स्वास्थ्य- पेट संबंधी कोई दिक्कत महसूस होगी। इस मौसम में बाहर के खाने-पीने की चीजों से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या Horoscope | Virgo Horoscope

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

शुक्रवार, 9 मई 2025

पॉजिटिव- रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। आलस न करें। आज आप अपने किसी रुचि संबंधी कार्य को करके प्रसन्नता महसूस करेंगे।
नेगेटिव- पड़ोसियों या किराएदारों से विवाद की स्थिति को बढ़ावा न दें। गुस्से की वजह से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह पर अमल करके आप काफी हद तक परेशानियों से बच सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह न रहें।


व्यवसाय- इस समय परिस्थितियां मुनाफा दायक बनी हुई है। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर या एग्रीमेंट मिलेंगे। पार्टनरशिप में छोटी बातों को ज्यादा तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना ज्यादा बेहतर रहेगा। ऑफिस में सभी गतिविधियों की व्यवस्था उचित रहेगी।
लव- दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट की स्थिति रहेगी। सामंजस्य रखने में आपका योगदान जरूरी है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहना बेहतर है।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। योग और व्यायाम पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

तुला | Libra Horoscope

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

शुक्रवार, 9 मई 2025

पॉजिटिव- पारिवारिक या प्रॉपर्टी संबंधी विवाद दूर हो जाने से राहत मिलेगी। आप अपनी मेहनत और कार्य क्षमता द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने में समर्थ रहेंगे। आध्यात्मिक कामों में समय व्यतीत करने से अपने अंदर भरपूर सकारात्मक एनर्जी महसूस करेंगे।
नेगेटिव- लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। साथ ही अपनी सेहत और संबंधों को बेहतर बनाने में भी ध्यान दें। बच्चों की कोई गलत बात आप को आहत कर सकती है। डांट फटकार की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयास करें।


व्यवसाय- कारोबार में चल रही समस्याएं किसी प्रभावी व्यक्ति के माध्यम से दूर होने के उम्मीद है। स्त्री वर्ग को अपने करियर से संबंधित विशेष सफलता हासिल होने वाली हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। सिर्फ पार्टनर के साथ व्यवसायिक पारदर्शिता रखना जरूरी है।
लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक | Scorpio Horoscope

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

शुक्रवार, 9 मई 2025

पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को लेकर किए गए प्रयासों के सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। कुछ विशिष्ट लोगों से विचारों का आदान-प्रदान होगा। आपके जीवन और विचार शैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आपको बच्चों के भविष्य को लेकर भी कुछ अनुभव मिलेंगे।
नेगेटिव- नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। अपने निजी कामों में ही व्यस्त रहें। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है और बच्चे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।


व्यवसाय- मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के बल पर आपको नई उपलब्धियां हासिल होंगी। इस समय किसी भी प्रकार की ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम न बनाएं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार करने की वजह से तनाव रहेगा।
लव- घर का वातावरण मधुर और सौहार्दपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर संभालने में आपका उचित सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अत्यधिक व्यस्तता से थकान हावी रहेगी। कुछ समय अपने आराम और मनोरंजक गतिविधियों में भी बिताएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु | Sagittarius Horoscope

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

शुक्रवार, 9 मई 2025

पॉजिटिव- आज किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपका कर्म प्रधान होना आपके उचित भाग्य का भी निर्माण करेगा। किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन का भी दायित्व आप पर रहेगा, जिसे आप बखूबी निर्वाह भी करेंगे। आपके सहयोग से संतान की किसी विषय को लेकर चल रही समस्याएं दूर हो जाएंगी।
नेगेटिव- अपनी फाइलें डाक्यूमेंट्स आदि बहुत ही संभालकर रखें, वरना आप मुसीबत में पड़ जाएंगे। घर में भी छोटी सी बात पर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है। ज्यादा क्रोध करने से बचें। कुछ समय एकांत और आत्म मनन में भी जरूर व्यतीत करें।


व्यवसाय- यह समय अपने व्यवसाय पर अत्यधिक मेहनत करने की जरूरत है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे और उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होने की भी संभावना है। नौकरी में मन मुताबिक स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परिवार तथा बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने का आपका निर्णय उचित रहेगा। मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नियमित व्यायाम योग आदि करते रहे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

मकर | Capricorn Horoscope

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

शुक्रवार, 9 मई 2025

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां रह सकती हैं, लेकिन जल्दी ही सब कुछ व्यवस्थित भी हो जाएगा। बुजुर्गों के सम्मान में कमी न आने दें। उनका आशीर्वाद आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। कोई धार्मिक अथवा मनोरंजक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- पारिवारिक मसले को लेकर भाई बहनों के बीच कुछ कहासुनी हो सकती हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में संबंधों को खराब होने से बचाएं। लेनदेन के मामलों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है, वरना आप धोखा खा सकते हैं।


व्यवसाय- व्यवसाय में किसी नए कार्य को शुरू करने जा रहे हैं, तो ऐसी योजना को गंभीरता से अंजाम दे। अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कामकाजी महिलाओं को पारिवारिक तथा व्यवसायिक व्यवस्था बनाने में कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। इस समय रुपए-पैसे के लेनदेन में बहुत अधिक सावधानी रखना जरूरी है।
लव- परिवार के आपसी तालमेल से संबंधों में और अधिक मधुरता और निकटता आएगी। लव अफेयर्स के मामले में आप लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन घर के किसी सदस्य के सेहत को लेकर चिंता रह सकती हैं। अस्पताल का भी चक्कर लग सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ | Aquarius Horoscope

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

शुक्रवार, 9 मई 2025

पॉजिटिव- अपने निर्णय सर्वोपरि रखें। व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं। इससे आप अपने कामों को अंजाम दे पाएंगे। आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत जीवन में किसी का भी हस्तक्षेप न होने दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें क्योंकि मौजमस्ती में उनका अधिकतर समय खराब होगा। कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है तो आज उस पर गंभीरता से विचार करें।


व्यवसाय- व्यवसाय में अपने लक्ष्य पूरे करने में चुनौतियां और दिक्कतें आएंगी। कोशिशों से समाधान मिल जाएगा। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्य में बहुत अधिक ध्यान दें। इस समय कुछ अपमानजनक स्थितियां बन सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। मनोरंजन और शॉपिंग आदि जैसे कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- गिरने या व्हीकल से चोट लगने की आशंका बन रही है। किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

मीन | Pisces Horoscope

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

शुक्रवार, 9 मई 2025

पॉजिटिव- आज दिनचर्या बहुत व्यस्त रहेगी। अपनी मुश्किलों को भूलकर काम पर फोकस करना आपको सफलता देगा। सकारात्मक रहने से किसी भी परिस्थिति में अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आज आपके प्रयासों से हल हो सकते हैं।
नेगेटिव- अनुभवी सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अनुसरण करें। पैतृक प्रॉपर्टी से संबंधित वाद-विवाद को ज्यादा तूल न दें। यह समय बहुत ही शांति से बीताने का है। युवा अपनी किसी नाकामयाबी से घबराने के बजाय दोबारा कोशिश करें।


व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय नया कार्य करने की योजना बनाने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है, लेकिन पिछले समय में किए गए निवेश का बेहतर मुनाफा मिलने वाला है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से संबंधित अधिक जानकारी हासिल करें। ऑफिस में बॉस की सलाह पर गौर करें।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में चल रही छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। इससे आपसी संबंध बेहतर होंगे। प्रेम संबंध में गंभीरता रहेगी।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और आहार व्यवस्थित रखे। संतुलित खानपान की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या भी दूर होगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

और पढ़े Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *